सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लूट का सामान बरामद कर की गई कार्रवाई
थरवई थाना क्षेत्र में सर्विस रोड के पास गुरुवार की देर रात वाहन चेकिंग को देख दो युवक भागने लगे, घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया । उसी दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। हालांकि उन बदमाशों के पास से लूट के सामान को बरामद कर शुक्रवार को खुलासा किया। जिसमें अब्दुल सत्तार, राजू उर्फ सूर्य प्रकाश पटेल , साहिल खान व गोविंद यादव उर्फ शुभम शामिल थे।