प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–15 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
जनता की दहलीज तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं, सहयोग शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान
• माहुरी एवं सब्बैत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 53 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
• तीस दिनों के अन्दर समस्या का समाधान हर हालात में
बिहारशरीफ (नालंदा)। नालन्दा जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में सिलाव प्रखंड की माहुरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
माहुरी पंचायत में 34 आवेदन प्राप्त, सभी का त्वरित निष्पादन
इनमें ग्रामीण विकास विभाग/मनरेगा से संबंधित -10, मनरेगा से संबंधित
बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित 14,
पंचायती राज विभाग से संबंधित 1 एवं आपूर्ति से 4 आवेदन प्राप्त हुए।
संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। लाभुकों को उनके आवेदन की स्थिति एवं आवश्यक कार्रवाई की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई गई।
जिन मामलों में तत्काल निष्पादन संभव नहीं था, उनका अतिशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
जिलाधिकारी ने आमजनों से किया सीधा संवाद
जिलाधिकारी ने शिविर में पहुंचकर आमजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए।
एक ही स्थान पर मिलीं विभिन्न विभागों की सेवाएं
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इससे आमजनों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हुआ। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सब्बैत पंचायत में 19 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान
वहीं, अपर समाहर्ता,नालन्दा, श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सब्बैत पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
सब्बैत पंचायत में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए
इनमें ग्रामीण विकास विभाग/मनरेगा से संबंधित 7 , अंचल कार्यालय से- 10 एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए।
संबंधित विभागों द्वारा इन सभी 19 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
उपस्थित लाभुकों व आमजनों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने बताया कि अब आपको अपने काम के लिए कहीं जाने या दौड़ने की आवश्यकता नहीं है। आपको आपके पंचायत में ही अपनी समस्या का समाधान उपलब्ध कराने के लिए सरकार का यह प्रयास है। इस सेवा में तीस दिनों के अन्दर आपको आपकी समस्या का समाधान हर हालात में करने का प्रावधान है।
*प्रशासन का उद्देश्य—सरकारी सेवाएं जनता के द्वार तक*
नालन्दा प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं को जनता की दहलीज तक पहुंचाना, आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
11 views | Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026