Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
dpronalanda
नालंदा प्रशासन की अनूठी पहल: 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत डीएम ने छात्राओं के साथ किया सीधा संवाद Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department ICDS Directorate Bihar
5 views |
Nalanda, Bihar
| Sep 13, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ................................... नालंदा प्रशासन की अनूठी पहल: 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत डीएम ने छात्राओं के साथ किया सीधा संवाद बिहार शरीफ (नालंदा), 12 सितंबर 2026: -‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नालंदा की जिला पदाधिकारी, श्रीमती उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में कन्या मध्य विद्यालय (छोटी पहाड़ी) की छात्राओं के साथ एक प्रेरक और संवादात्मक बैठक की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। संवाद के मुख्य बिंदु और प्रशासनिक सीख आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षाएं: कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के परिचय और उनकी भविष्य की महत्वाकांक्षाओं के साथ हुई। डीएम ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन: छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी (ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव), नशा मुक्ति के लाभ तथाशोषण एवं कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने के तौर-तरीके विस्तृत रूप से समझाए गए। प्रशासनिक भ्रमण के निर्देश: छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए जिला पदाधिकारी ने जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS), आई.सी.सी.सी. (ICCC) और जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय का एक्सपोजर विजिट कराने का विशेष निर्देश दिया। एक्सपोजर विजिट: प्रशासनिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान छात्राओं ने प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से समझने के लिए निम्नलिखित कार्यालयों का भ्रमण किया: आई.सी.सी.सी. (ICCC): यहाँ छात्राओं को शहर की अत्याधुनिक सुरक्षा और डिजिटल निगरानी प्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें दिखाया गया कि कैसे 491 कैमरों के जरिए शहर पर नजर रखी जाती है, 15 प्रमुख क्षेत्रों में 'पब्लिक एड्रेसल सिस्टम' से आपातकालीन घोषणाएं होती हैं, और 10 स्थानों पर लगे 'इमरजेंसी कॉल बॉक्स' के जरिए एक बटन दबाकर तुरंत मदद मिल सकती है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय: छात्राओं को इस पारदर्शी मंच की कार्यप्रणाली समझाई गई जहाँ नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं। इसे सरल शब्दों में समझाया गया कि—"जैसे जब नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क या छात्रवृत्ति जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर नहीं मिलता, तो वे यहाँ आवेदन देकर 60 कार्य दिवसों के भीतर न्यायसंगत समाधान प्राप्त करते हैं।" जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS): वर्तमान में चल रहे 'राष्ट्रीय पोषण माह' (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026) के संदर्भ में छात्राओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता (Hygiene) पर विशेष ध्यान देने की सीख दी गई। उन्हें बताया गया किशोरावस्था में पोषण कितना महत्वपूर्ण है, आयरन एब्म आयोडीन नमक का सेवन करने के लिए दिया गया सलाह । साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास हेतु पोषण युक्त भोजन की जानकारी दी गई | गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, मनो-सामाजिक परामर्शी, विद्यालय की शिक्षिका निक्की कुमारी सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। -------------------- दिनांक - 11.9.026 जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र नालंदा Team के द्वारा S.S.balika secondary school बिहारशरीफ मे बिहार सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना (1) बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (2) मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (3) कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमें कुल- 29 विधार्थी उपस्थित थे । (1) मुख्यमंत्री निश्चय स्वय सहायता भत्ता योजना जिसके तहत 1000 रु० दो वर्षों तक 20 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के युवा जो inter करके या स्नातक करके आगे कि पढाई नहीं कर रहे हैं भत्ता के रूप में दिया जाता है। (2) बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जिसके तहत बिहार राज्य में अवस्थित स्कूल या कॉलेज से 12 वी पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड) विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है इच्छुक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण ब्याज रहित बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। स्नातक के लिए आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष तथा स्नातकोतर के लिए आयु सीमा- 15 से 30 वर्ष है। (3) कुशल युवा कार्यक्रम - इस योजना के तहत 15 से 28 वर्ष के युवा जो बिहार मे अवस्थित शिक्षण संस्थान (कित्ती भी मान्यता प्राप्त बोर्ड) से न्यूनतम 10वी कक्षा उर्तीण हो 240 घंटे का भाषा' संवाद (हिन्दी अंग्रेजी), बुनियादी कम्प्यूटर एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। (अनुसूचित जन जाति हेतु उपरी सीमा में पाँच वर्ष की छूट) अन्य पिछड़े का वर्ग एवं दिव्यांग जनो हेतु उपरी सीमा में 3 वर्ष की छूट) है। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र नालंदा में आकर निशुल्क आवेदन कर सकते है तथा दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते है। www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in 18003456268 Toll free no Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Sep 11, 2026
आज दिनांक 11/09/2026 शुक्रवार को “लोकप्रिय विज्ञान” भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी, मध्य विद्यालय तुलसीगढ़, चण्डी, नालंदा पहुँची! इस प्रदर्शनी में वर्ग 6-8 के विद्यार्थियों को कुछ वैज्ञानिक जानकारियाँ 3D मॉडल व तकनीक की सहायता से देखने-समझने को मिली! हम विद्यालय परिवार की ओर से इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं। मध्य विद्यालय तुलसीगढ़ 🌸 चण्डी, नालंदा Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 11, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा दिनांक : 11 सितंबर 2026 .............................................. लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 19 मामलों की हुई सुनवाई जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 19 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आमजनों की शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने, नाली के पानी की निकासी, ऑनलाइन राजस्व रसीद में भूमि के विवरण को शून्य किए जाने, जमाबंदी, भूमि विवाद, भूमि मापी, नामांतरण वाद को स्वीकृत करने, निजी जमीन से विद्युत तार ले जाने तथा विद्युत पोल लगाने आदि से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। इनमें से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन किया गया। वहीं, अतिक्रमणमुक्त कराने, खाता एवं खेसरा में सुधार, भूमि विवाद तथा फर्जी वंशावली निर्गत किए जाने से संबंधित मामलों में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ मामलों का निवारण संबंधित लोक प्राधिकारों द्वारा सुनवाई की निर्धारित तिथि से पूर्व ही कर दिया गया था। संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आदेश दिए गए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोक शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें। शिकायतों के निष्पादन के दौरान आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Energy Department, Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 11, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ................................ आज दिनांक 11.9.2026 को सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में नालंदा जिला अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्न प्रकार निर्देश दिए गए:- उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवनों पर बिजली की उपलब्धता तथा पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता पर असंतोष व्यक्त किया गया, तथा बिजली कनेक्शन सभी आंगनबाड़ी केदो पर शत प्रतिशत करवाने का निर्देश दिया गया इस हेतु एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विभाग को पत्र देकर तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व्यक्तिगत अभिरुचि लेकर, सभी आंगनबाड़ी केंद्रो पर बिजली कनेक्शन करवाने हेतु निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैक्रर के इंफ्रास्ट्रक्चर में इसकी प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र हेतु भूमि की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिया गया ,कि सभी एनओसी प्राप्त भूमि का भौतिक सत्यापन किया जाए तथा भूमि भवन बनवाने योग्य उपयुक्त है या नहीं इसकी समीक्षा की जाए। पुनः,अनुपयुक्त भूमि हेतु समीक्षा कर आवश्यकता अनुसार कार्य किया जाए। पूर्व में एनओसी प्राप्त उपयुक्त भूमि ,जिसकी सूची मनरेगा को दी गई है ,उसमे जो भूमि नगर पंचायत क्षेत्र मे है उसे चिन्हित कर नाबार्ड के माध्यम से निर्माण कराया जाए। मनरेगा एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को दी गई भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जानी है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता युक्त निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर शत प्रतिशत FRS हेतु निर्देश दिया गया। इस तरह से आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दिए जाने वाले टेक होम राशन तथा गर्म पका भोजन के वितरण पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत एंट्री हेतु निर्देश दिया गया। यदि आवश्यकता हो तो बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा सेविकाओं को इस हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। प्रतिदिन अभियान चला कर FRS की एंट्री करने हेतु निर्देश दिया गया ।आभा आईडी पर भी सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया की बच्चों की अपार आईडी बहुत ही कम संख्या में बनी है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारियो द्वारा बताया गया की बच्चों का आधार निर्माण कार्य करने में समस्या आ रही है। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को डीआरडीए डायरेक्टर से समन्वय कर रोस्टर बनाकर, पंचायतो में आधार निर्माण हेतु कैंप लगवाने का व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया। सभी आंगनबाड़ी के बच्चों का अपार आईडी प्राथमिकता देकर बनवाया जाए। बच्चों के वजन लेने के संबंध में कतिपय बाल विकास योजना पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई की कई जगह वजन मशीन की समस्या है इस पर उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि अगल-बगल के केंद्र से समन्वय कर जहां वजन मशीन सही है, लेकर बच्चों का वजन करवाना सुनिश्चित करें । कुछ परियोजनाओं में SAM बच्चों का प्रतिशत अधिक है इसका आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रो पर गोद भराई ,अन्नप्राशन एवं इत्यादि भी शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रो पर भी जहां रेनवाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता है इसका आकलन कर मनरेगा के सहयोग से कार्य करवाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री मातृ बंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अपने-अपने परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर शतप्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैठक की कार्रवाई सधन्यवाद समाप्त हुई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डीआरडीए डायरेक्टर, डायरेक्टर NEP, डीपीओ मनरेगा तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 11, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। -------------------- दिनांक - 10.9.026 जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र नालंदा Team के द्वारा नालंदा महिला कॉलेज बिहारशरीफ मे बिहार सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना (1) बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (2) मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (3) कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमें कुल- 126 विधार्थी उपस्थित थे । (1) मुख्यमंत्री निश्चय स्वय सहायता भत्ता योजना जिसके तहत 1000 रु० दो वर्षों तक 20 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के युवा जो inter करके या स्नातक करके आगे कि पढाई नहीं कर रहे हैं भत्ता के रूप में दिया जाता है। (2) बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जिसके तहत बिहार राज्य में अवस्थित स्कूल या कॉलेज से 12 वी पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड) विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है इच्छुक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण ब्याज रहित बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। स्नातक के लिए आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष तथा स्नातकोतर के लिए आयु सीमा- 15 से 30 वर्ष है। (3) कुशल युवा कार्यक्रम - इस योजना के तहत 15 से 28 वर्ष के युवा जो बिहार मे अवस्थित शिक्षण संस्थान (कित्ती भी मान्यता प्राप्त बोर्ड) से न्यूनतम 10वी कक्षा उर्तीण हो 240 घंटे का भाषा' संवाद (हिन्दी अंग्रेजी), बुनियादी कम्प्यूटर एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। (अनुसूचित जन जाति हेतु उपरी सीमा में पाँच वर्ष की छूट) अन्य पिछड़े का वर्ग एवं दिव्यांग जनो हेतु उपरी सीमा में 3 वर्ष की छूट) है। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र नालंदा में आकर निशुल्क आवेदन कर सकते है तथा दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते है। www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in 18003456268 Toll free no Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Sep 10, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–10 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा जिलाधिकारी ने टाल क्षेत्र के जमींदारी बांधों का किया सघन निरीक्षण: बाढ़ से निपटने हेतु 24 घंटे निगरानी व सतर्कता के सख्त निर्देश* • जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व तकनीकी टीम के साथ पेंदी, इसुआ एवं सगहा जमींदारी बांध का सघन मुआयना कर जलस्तर व सुरक्षात्मक तैयारियों का जायजा लिया। • टाल क्षेत्र में गंगा नदी के बैकवाटर से प्रभावित होने वाले पेंदी, इसुआ एवं सगहा गांवों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की गई। • बांधों और संवेदनशील बिंदुओं पर 24 घंटे अनवरत पेट्रोलिंग व निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। • किसी भी आपात स्थिति व कटाव से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में सैंडबैग तैयार रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल उपयोग करने का निर्देश दिया गया। • राहत, बचाव एवं आपातकालीन आवागमन के लिए प्रभावित क्षेत्रों में स्पीड बोट की तैनाती सुनिश्चित की गई तथा पल-पल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजने को कहा गया। बिहारशरीफ (नालंदा):* सरमेरा प्रखंड में आयोजित समीक्षात्मक बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तुरंत बाद जिलाधिकारी महोदया ने प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों के पूरे अमले के साथ क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए टाल क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने पेंदी जमींदारी बांध, इसुआ जमींदारी बांध एवं सगहा जमींदारी बांध का स्थलीय मुआयना कर सुरक्षात्मक उपायों एवं जलस्तर की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम और स्पीड बोट पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात मिली। उल्लेखनीय है कि टाल क्षेत्र होने के कारण गंगा नदी के बैकवाटर से इस इलाके में तेजी से पानी का फैलाव होता है, जिससे मुख्य रूप से पेंदी, इसुआ एवं सगहा गांव प्रभावित होते हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है, लेकिन जलस्तर में किसी भी संभावित वृद्धि को देखते हुए बांधों पर 24 घंटे अनवरत निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं एवं स्थानीय प्रशासन को तटबंधों की मजबूती बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सैंडबैग (बालू की बोरियां) तैयार रखने तथा आवश्यकता पड़ते ही तत्काल उनका प्रयोग कर कटाव रोकने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने, राहत कार्यों एवं सुरक्षित आवागमन के लिए चिन्हित स्थलों पर स्पीड बोट की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीनी स्तर पर चौबीसों घंटे चौकसी बरती जाए और किसी भी आपात परिस्थिति या अप्रत्याशित जलस्तर वृद्धि की सूचना अविलंब जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवागमन की सुगमता के लिए पुल और सड़क निर्माण की पुरजोर मांग रखी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की इस मांग को अत्यंत गंभीरतापूर्वक लेते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को अविलंब विस्तृत कार्य योजना (DPR) तैयार करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इसे प्राथमिकता के आधार पर लेगा और जनहित के इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए हरसंभव ठोस प्रयास किए जाएंगे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 10, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–10 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा सरमेरा में आयोजित जनसंवाद व समीक्षात्मक बैठक: जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, तीन प्रमुख बिंदुओं पर मांगा जनप्रतिनिधियों का सहयोग • जिलाधिकारी ने प्रखंड की सभी मुखिया पदों पर महिलाओं के आसीन होने पर गर्व जताया और कहा कि जमीनी बदलाव से ही समाज और देश बदलता है। • दो विभागों के बीच लंबित मामलों का मौके पर निपटारा करते हुए डीएम ने कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा तय की तथा अधिकारियों को रोस्टर बनाकर पंचायत सरकार भवन में बैठने का आदेश दिया • जनप्रतिनिधियों ने फसल क्षति मुआवजे, तटबंधों की मजबूती, जमींदारी बांध पर पक्के रास्ते, शाम 6 बजे के बाद गश्ती और अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की मांग उठाई • डीएम ने गैर-लाइसेंसी क्लीनिकों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की और सुरक्षित प्रसव व टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पतालों को प्राथमिकता देने को कहा। • राशन कार्ड से कोई भी पात्र लाभुक वंचित न रहे तथा 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए संचालित व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविरों का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। बिहारशरीफ (नालंदा):सरमेरा प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसंवाद सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) एवं अपर समाहर्ता (एडीएम) को बुके व अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। बीस सूत्री अध्यक्ष श्री विजय प्रसाद ने बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के उचित मुआवजे और नए बांध निर्माण की मांग रखी। बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार सिंह 'प्रेम' ने प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं की समय पर जानकारी देने व सदस्यों के बैठने के उचित प्रबंध का आग्रह किया। पंचायत समिति सदस्य श्री महेंद्र प्रसाद रजक व श्री शंकर कुमार ने क्षेत्र की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। श्रीमती सीमा कुमारी ने बाढ़ व बोरिंग की समस्या, मुखिया श्रीमती प्रेमलता ने अस्पताल में सुरक्षा गार्ड तथा पंचायत सरकार भवन तक सड़क संपर्क का मुद्दा उठाया। श्रीमती रेखा कुमारी ने बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। श्री ध्रुव सिंह ने जमींदारी बांध पर पक्का रास्ता बनाने की मांग की। इसके अतिरिक्त धानायन नदी तटबंध को सुदृढ़ करने, शाम 6 बजे के बाद पुलिस गश्ती बढ़ाने, नल-जल योजना की कमियों को दूर करने, कब्रिस्तान में गड्ढों की भराई व प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण पर चर्चा हुई। प्रखंड प्रमुख श्री संकेत कुमार ने कबीर अंत्येष्टि योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व चुनौतियों का ब्योरा रखा। जनसमस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी श्रीमती उदीता सिंह के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने बिंदुवार जवाब दिया और कार्ययोजना स्पष्ट की। जहां कार्य दो विभागों के बीच उलझा था, वहां डीएम ने मध्यस्थता करते हुए जवाबदेही तय की और कार्य पूर्ण करने की निश्चित समय-सीमा निर्धारित की। संबोधन के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रखंड की सभी पंचायतों में मुखिया महिलाएं हैं, जो नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा, "बदलाव सदैव नीचे से शुरू होता है; जब आप बदलेंगे, तभी समाज और देश बदलेगा।" अंत में, जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से तीन प्राथमिक विषयों पर सक्रिय सहयोग का आह्वान किया: शत-प्रतिशत राशन कार्ड आच्छादन:* सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे। स्वास्थ्य व संस्थागत प्रसव:* बिना लाइसेंस चल रहे अवैध क्लीनिकों की सूचना प्रशासन को दें, सुरक्षित प्रसव व टीकाकरण हेतु सरकारी अस्पतालों का लाभ उठाएं तथा 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए बीपी, शुगर व थायराइड जांच अभियान का व्यापक प्रचार करें। पंचायत सरकार भवन की उपयोगिता: छोटी-मोटी समस्याओं के लिए ग्रामीणों को प्रखंड या जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े; अधिकारी रोस्टर के अनुसार पंचायत सरकार भवनों में बैठकर मामलों का त्वरित निष्पादन करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख श्री संकेत कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष श्री विजय प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार सिंह 'प्रेम', मलावाँ मुखिया श्रीमती वीणा देवी, हुसैना मुखिया श्रीमती अर्चना कुमारी, इसुआ मुखिया श्रीमती मणि देवी, मीरनगर मुखिया श्रीमती बॉबी कुमारी, धनुकी मुखिया श्रीमती सीमा कुमारी, ससौर मुखिया श्रीमती कुमारी प्रेमलता, केनार मुखिया श्रीमती रूबी कुमारी, चेरों मुखिया श्रीमती रिंकू देवी, पंचायत समिति सदस्य श्री महेंद्र प्रसाद रजक, पंचायत समिति सदस्य श्री शंकर कुमार, स्थानीय प्रतिनिधि श्री ध्रुव सिंह एवं श्रीमती रेखा कुमारी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Bihar Health Department
Nalanda, Bihar | Sep 10, 2026