प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–15 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय नालन्दा
रोजगार मेलों से युवाओं को मिल रहे नए अवसर: माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार
• मेले में 23 निजी कंपनियों (नियोजकों) ने शिरकत की, जहाँ 787 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 329 योग्य युवाओं को औपबंधिक चयन पत्र दिया गया।
• मुख्य अतिथि ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग और जीविका द्वारा संचालित योजनाओं की अहमियत बताई।
• जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार सहायता, स्टडी किट, टूल किट योजना और कैरियर सूचना केंद्र की विस्तृत जानकारी दी गई।
• युवाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए डीआरसीसी (DRCC) और जेएसएस (JSS) द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए।
बिहार शरीफ : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में आज जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का संयुक्त उद्घाटन ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार, माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) सुश्री प्राची रिया एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से निरंतर नियोजन मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग और जीविका द्वारा संचालित योजनाओं की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। मेले में कुल 23 नियोजकों ने हिस्सा लिया, जिसमें पहुंचे 787 अभ्यर्थियों में से 329 योग्य युवाओं का औपबंधिक रूप से चयन किया गया।
कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास ने युवाओं को करियर और कौशल विकास के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए स्टडी किट, टूल किट योजना एवं कैरियर सूचना केंद्र की जानकारी दी। वहीं डीआरसीसी (DRCC) और जेएसएस (JSS) जैसे विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक शांतनु कुमार व निखिलेश कुमार, लिपिक पंकज यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार सहित नियोजनालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Shrawon kumar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बिहार कौशल विकास मिशन
9 views | Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026