प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–15 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए एक माह का विशेष अभियान
• SAM (गंभीर तीव्र कुपोषण) और MAM (मध्यम तीव्र कुपोषण) श्रेणी के बच्चों को एक माह के भीतर सामान्य पोषण स्तर पर लाने के लिए सघन अभियान।
• उम्र और लंबाई के अनुपात में कम वजन वाले कुपोषित बच्चों की पहचान 'पोषण ट्रैकर' ऐप पर दर्ज कर नियमित निगरानी।
• बिहार शरीफ ग्रामीण की 20 आंगनबाड़ी सेविकाओं को चिह्नित कर CDPO और महिला पर्यवेक्षकों के साथ एक विशेष निगरानी समूह (ग्रुप) गठित।
• मेनू के अनुसार हॉट कुक मील (HCM) वितरण की पुष्टि के लिए स्पष्ट और जियो-टैग युक्त 3 तस्वीरें अनिवार्य।
बिहारशरीफ (नालंदा)। आज उपविकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ द्वारा बिहार शरीफ ग्रामीण की बाल विकास योजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक की गई। यह बैठक आंगनबाड़ी केंद्रो पर SAM MAM बच्चों के पोषण की स्थिति सुधारने एवं पूरक पोषाहार वितरण के संबंध में थी।
उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जो बच्चे SAM MAM कैटेगरी में आते हैं, यानी की वजन के अनुसार लंबाई सही नहीं होता है, तथा कुपोषण के शिकार होते हैं, वैसे बच्चों को पोषण ट्रैक्रर पर चिन्हित कर, एक माह तक विशेष अभियान चलाकर सामान्य कोटि में लाने हेतु प्रयास किया जाना है। बिहार शरीफ ग्रामीण की 20 आंगनवाड़ी सेविकाओं को इस हेतु चिन्हित किया गया, तथा उनका एक अलग ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अलावा महिला पर्यवेक्षिकाए भी हैं।
प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रो पर मेनू के अनुसार हॉट कुक मिल (HCM )बच्चों की उपस्थिति के अनुसार दिए जाने तथा इस आशय का तीन फोटो प्रतिदिन ग्रुप में डाले जाने हेतु निर्देश दिया गया। पहला फोटो बच्चों के नाश्ते का है जो कि 10:00 AM तक डाला जाना है दूसरा फोटो खाने का है जो की अपराह्न 2:00 बजे तक डाला जाना है, तथा बच्चों का खाना खाते हुए तीसरा फोटो डाला जाना है। यह फोटो धुंधला ना हो और जियो टैगिंग वाला हो साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जो सेविका इस कार्य को सही से नहीं कर पाएगी, उन्हें इस हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिहार शरीफ ग्रामीण एवं महिला पर्यवेक्षिका प्रतिदिन इस कार्य को करवाना तथा इसकी मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस इसका अनुसरण करेंगे तथा ससमय पूर्ण करेंगे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
13 views | Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026