खगड़िया: माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, श्री रत्नेश सदा द्वारा खगड़िया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारियों एवं राहत कार्यों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री महोदय ने जिला प्रशासन द्वारा धरातल पर संचालित उत्कृष्ट व मानवीय राहत कार्यों की सराहना की। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) में तीनों पहर—सुबह नाश्ते में चना व केला, दोपहर में दाल-भात व मौसमी हरी सब्जियां और रात में समय पर पौष्टिक गर्म ताजा भोजन परोसा जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें नियमित दूध उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं राहत शिविरों में निरंतर मेडिकल कैंप लगाकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाइयां दी जा रही हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए सड़क मार्ग पर मेडिकल एम्बुलेंस तथा जलमग्न क्षेत्रों के लिए बोट एम्बुलेंस मुस्तैदी से तैनात हैं। इसके साथ ही पशुपालकों की आजीविका व मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक स्तर पर पशु चारा वितरण और पशु एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था को लेकर माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार ने संतोष जताया।
Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026