जिला पदाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार बापू मध्य विद्यालय स्थित बाढ़ राहत आश्रय शिविर में विस्थापित परिवारों के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का सुचारू संचालन किया जा रहा है। शिविर में बच्चों के मानसिक तनाव को दूर करने और उन्हें सहज माहौल देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा चित्रकला, रंग भरने व बाल-गीत जैसी रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही हैं। आपदा की इस घड़ी में बच्चों की सुरक्षा, पोषण और निरंतर सीखने के माहौल को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यह संवेदनशील पहल की गई है।
3 views | Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026