परवत्ता अंचल अंतर्गत लगार पंचायत के मौजा लगार, वार्ड संख्या-07 में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होते ही अंचलाधिकारी, परवत्ता एवं थानाध्यक्ष, परवत्ता द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
घटना की सूचना के आलोक में एसडीआरएफ टीम को सूचित कर दिया गया है तथा एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँच रही है। डूबे हुए युवक की तलाश एवं शव की खोज हेतु सघन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026