जिला पदाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से सामुदायिक रसोई का सफल संचालन किया जा रहा है। राहत कार्य के तहत शिविरों में रह रहे परिवारों व बच्चों को सुबह, दोपहर एवं रात्रि (तीनों समय) मौसमी सब्जियों के साथ पौष्टिक, गर्म व ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन आपदा की इस घड़ी में हर जरूरतमंद तक स्वच्छ आहार व बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूर्णतः तत्पर है।