जिला पदाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों—जैसे गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर राहत शिविर एवं कुंडी तथा मानसी प्रखंड के खुटिया पंचायत अंतर्गत जालिम बाबू टोला—में विशेष राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इन शिविरों में रह रहे बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित कर्मियों द्वारा बच्चों को दूध पिलाया व वितरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह तत्पर है।
21 views | Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026