त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिवार को समय पर सहायता
परबत्ता अंचल अंतर्गत लगार पंचायत में डूबने की घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को माननीय विधायक, परबत्ता द्वारा अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होने के आधा घंटे के भीतर SDRF की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्रवाई शुरू की गई, वहीं स्थानीय आपदा मित्र द्वारा शव की खोज कर उसे बरामद किया गया।
प्रशासन द्वारा 3 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया।
मौके पर अंचल अधिकारी, परबत्ता, थानाध्यक्ष, परबत्ता, जिला परिषद सदस्य एवं लगार पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 10, 2026