खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की सहायता हेतु सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। इन राहत केंद्रों पर प्रभावित ग्रामीणों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में ससमय पौष्टिक भोजन व शुद्ध पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा भोजन की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को कठिनाई न हो।