अमरिया: कैंचू टांडा में गूंजे देशभक्ति के नारे, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
अमरिया से इस वक्त की खास खबर... देश की सेवा कर रिटायर हुए जवान कमालुद्दीन का अपने पैतृक गांव कैंचू टांडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और देशभक्ति के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पूरे जोश के साथ जुलूस निकालकर उन्हें गांव ले जाया गया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।