कितना झूठ, कितना सच? बागपत के रमाला मिल में फट्टी चोरी के आरोप पर हंगामा, युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बागपत के रमाला चीनी मिल में फट्टी चोरी के आरोप को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिल परिसर में एक युवक पर फट्टी चोरी करने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद मौके पर विवाद और हंगामा हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में युवक अपने ऊपर लगे चोरी के आरोपों को नकारता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक पास के ही किरठल गांव का बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यही है कि आखिर मामला कितना झूठ और कितना सच है? क्या युवक ने वास्तव में चोरी की या फिर उस पर गलत आरोप लगाए गए? फिलहाल पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और वास्तविक सच्चाई सामने आना बाकी है।
#Baghpat #RamalaSugarMill #Kirthal #ViralVideo #BaghpatNews #UPNews #Everest24News
Baghpat, Bagpat | Nov 19, 2026