उत्तर प्रदेश - शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में बुधवार देर रात मकान में भीषण आग लगने से मां साजिदा और उनकी दो बेटियों अदन (13) व माहिरा (11) की मौत हो गई, तीनों कमरे में सो रही थीं और आग की चपेट में आने से उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है