BAGHPAT DESK : बागपत के लहचौड़ा गांव के राहुल शर्मा ने चार युवकों पर 7 लाख 40 हजार रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
राहुल का आरोप है कि सस्ता सोना दिलाने के नाम पर उन्हें राजस्थान ले जाया गया, जहां गांजा गाड़ी में रखकर बेचने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले जाया गया, जहां से वह किसी तरह बचकर निकले।
पीड़ित ने आदिल, अनस, अबरार और रशीद पर ठगी की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए चांदीनगर थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी उधम सिंह तालान ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Baghpat, Bagpat | Nov 18, 2026