BAGHPAT DESK : बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।
18 नवंबर को सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह के निर्देश पर टीम ने बड़ौत क्षेत्र के बड़का गांव में दो गुड़ निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर गुड़ के नमूने लिए।
वहीं धनोरा सिल्वर नगर और पांची गांव में मावा भट्टियों से मावे के नमूने लिए गए। इसके अलावा बड़ौत नगर में एक दुकान से चॉकलेट का नमूना भी संग्रहित किया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी संचालकों को मिलावट न करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
Baghpat, Bagpat | Nov 19, 2026