परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, न्याय की आस में अनशन पर बैठा दिव्यांग.
### कई वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा दिव्यांग युवक, अनशन पर बैठकर लगाई न्याय की गुहार
सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गया। युवक ने परिवार के लोगों पर मारपीट करने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का आरोप है कि जमीन की नाप कराने के लिए उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश के बावजूद अमीन द्वारा अब तक जमीन की नाप नहीं कराई गई। कई वर्षों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे दिव्यांग युवक ने परेशान होकर अनशन शुरू कर दिया है।
पीड़ित ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और जमीन की नाप कराने की मांग की है।
#Hamirpur #Sumerpur #Divyang #Justice #HamirpurNews #UttarPradesh #UPPolice #HamirpurTimesNews