जालौन: बेतवा नदी में नहाते समय 21 वर्षीय युवक डूबा, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
जालौन। डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव के पास बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 21 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।
जानकारी के अनुसार युवक राहिया गांव से अपने दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक को डूबता देख साथियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
फिलहाल युवक की तलाश जारी है।
#Jalaun #BetwaRiver #Dakor #SDRF #UttarPradesh #LocalNews #HamirpurTimes #HamirpurTimesNews