जालौन: चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
जालौन। चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला नदीगांव थाने का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही उपेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया, जबकि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिपाही उपेंद्र कुमार पर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 500 रुपये लेने का आरोप है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वहीं, विवेक मिश्रा को नदीगांव थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
#Jalaun #Nadigaon #PoliceAction #Bribery #BreakingNews #UttarPradesh #HamirpurTimes #HamirpurTimesNews