#हमीरपुर #सुमेरपुर #कीरतपुर : स्व. बलसिंह यादव की स्मृति में K.P.L. सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सत्यप्रकाश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों और ग्रामीणों में दिखा उत्साह।
### स्व. बलसिंह यादव की स्मृति में K.P.L. सीजन-1 का शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह
सुमेरपुर (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के कीरतपुर गांव में स्वर्गीय बलसिंह यादव की स्मृति में आयोजित K.P.L. (कीरतपुर प्रीमियर लीग) सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजक सत्यप्रकाश यादव पुत्र स्व. बलसिंह यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।
प्रतियोगिता का आयोजन स्व. बलसिंह यादव की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अभिषेक यादव एडवोकेट सहित केके निषाद, स्वप्नेश राणा, अजय अशोक, धीरज हल्के यादव, अंकित पवन, गोविंद दीपेंद्र, अनुपम समेत बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजक सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। K.P.L. के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
#Hamirpur #Sumerpur #Kiratpur #KPLSeason1 #KiratpurPremierLeague #CricketTournament #CricketNews #RuralSports #HamirpurNews #HamirpurTimesNews