मंच से पूर्व मंत्री श्याम रजक दे रहे थे सुशासन का संदेश, सामने खाली हो रही थीं कुर्सियां; भाषण के दौरान उठकर चले गए लोग
गयाजी। शहर के संग्रहालय में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से 'दो दशकों का उपहार : विकसित एवं समृद्ध बिहार' विषय पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्याम रजक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू नेता राजू बनवाल ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखना था। इसके लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। लेकिन कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे आयोजन को चर्चा में ला दिया।
एक तरफ मंच से पूर्व मंत्री श्याम रजक बिहार में सुशासन और विकास की बातें कर रहे थे, तो दूसरी तरफ सभागार में लगी कुर्सियां खाली हो रही थीं। जैसे ही श्याम रजक का संबोधन शुरू हुआ, नीचे बैठे लोग धीरे-धीरे उठकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने लगे। देखते ही देखते कई कुर्सियां खाली हो गईं। मंच से भाषण जारी था, लेकिन सामने श्रोताओं की संख्या लगातार घटती नजर आ रही थी।
कार्यक्रम की यह तस्वीर अपने आप में कई सवाल खड़े करती नजर आई। जिस आयोजन में दो दशकों के विकास और सुशासन की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा था, उसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के भाषण के दौरान लोगों का उठकर चले जाना चर्चा का विषय बन गया।
जदयू के इस आयोजन में एक ओर पूर्व मंत्री श्याम रजक का संबोधन जारी रहा, तो दूसरी ओर खाली कुर्सियां कार्यक्रम में लोगों की घटती मौजूदगी की कहानी बयां करती रहीं। सुशासन दिवस के इस कार्यक्रम में भाषण से ज्यादा खाली कुर्सियों का नजारा चर्चा में रहा।
#gayadastak
#गयाजी
#GayaPolice
#gayaji
#gayabihar
#बोधगया
#bodhagaya
#NitishKumar
#nishatkumar
#न्यूज़
#biharpolties
#BiharNews
#जेडीयू
Nitish Kumar
BJP Bihar
Shyam Rajak