Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

Biharpolties

सीआरपीएफ जवान-शिक्षिका के बीच शादी को लेकर विवाद गहराया, मां बोली- लड़की से सिर्फ मुलाकात हुई, एनजीओ पर 5 लाख मांगने का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की कर रही जांच 

गया: बीपीएससी शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। जहां गयाजी के चिडियामा  के स्वर्गीय गुड्ड सिंह की पुत्री जो कि पेशे से BPSC शिक्षिका व CRPF जवान पर जबरन शादी करने का दबाव डाल रही है, वहीं जवान के परिवार का आरोप है कि एक महिला सुरक्षा संगठन से जुड़ी एक महिला, शिक्षिका से समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दी है। इन आरोपों के बाद अब पुलिस एक एनजीओ की कथित भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि गया जिले के चिड़ियामा गाँव की निक्की कुमारी से शादी की बात अथमलगोला थाना के बिजरुक निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मंजीत से चल रही थी। दोनों परिवारों की मुलाकात बख्तियारपुर की एक महिला मध्यस्थ के माध्यम से कराई गई थी। जवान की मां ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को पटना के हनुमान मंदिर में दोनों पक्षों की ओर से देखा-देखी कार्यक्रम था। लेकिन परिवार को रिश्ता पसंद नहीं आया और दो दिन बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर मंजीत से संपर्क करना शुरू किया और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब करीब दो-तीन महीने पहले मंजीत के रिंग सेरेमनी की बात शिक्षिका को पता चली। इसके बाद शिक्षिका अथमलगोला थाना पहुंच जवान पर शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका के इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। ।
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#gaya 
#manpurgaya 
#CrimeNews 
#GayaPolice 
#biharpolties

सीआरपीएफ जवान-शिक्षिका के बीच शादी को लेकर विवाद गहराया, मां बोली- लड़की से सिर्फ मुलाकात हुई, एनजीओ पर 5 लाख मांगने का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की कर रही जांच गया: बीपीएससी शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। जहां गयाजी के चिडियामा के स्वर्गीय गुड्ड सिंह की पुत्री जो कि पेशे से BPSC शिक्षिका व CRPF जवान पर जबरन शादी करने का दबाव डाल रही है, वहीं जवान के परिवार का आरोप है कि एक महिला सुरक्षा संगठन से जुड़ी एक महिला, शिक्षिका से समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दी है। इन आरोपों के बाद अब पुलिस एक एनजीओ की कथित भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि गया जिले के चिड़ियामा गाँव की निक्की कुमारी से शादी की बात अथमलगोला थाना के बिजरुक निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मंजीत से चल रही थी। दोनों परिवारों की मुलाकात बख्तियारपुर की एक महिला मध्यस्थ के माध्यम से कराई गई थी। जवान की मां ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को पटना के हनुमान मंदिर में दोनों पक्षों की ओर से देखा-देखी कार्यक्रम था। लेकिन परिवार को रिश्ता पसंद नहीं आया और दो दिन बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर मंजीत से संपर्क करना शुरू किया और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब करीब दो-तीन महीने पहले मंजीत के रिंग सेरेमनी की बात शिक्षिका को पता चली। इसके बाद शिक्षिका अथमलगोला थाना पहुंच जवान पर शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका के इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। । #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #manpurgaya #CrimeNews #GayaPolice #biharpolties

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 19, 2026

करंट लगने से एक बच्चा और एक युवक की हुई थी मृत्यु, अतरी विधायक रोमित कुमार ने मृतकों के घर पहुंच कर पारिवारिक लाभ का चेक दिया, हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया

गया जिले के अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड अंतर्गत निमथु गांव में  बिजली के करंट प्रबाहित तार की चपेट में आने से स्कूल जा रहे एक बच्चे एवं एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी,यह पूरा मामला यह है कि निमथु गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा गांव के आसपास तालाब में मछली पालन किया जा रहा था,इसी क्रम में मछली पालन करने के उपरांत उक्त व्यक्ति के द्वारा तालाब के किनारे चारो तरफ से लोहे का नंगा तार को लगाकर बिजली के करंट से जोड़ दिया गया था ताकि कोई मछली का चोरी न कर सके। इस बीच बीते दिन गांव के ही एक बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था तभी तालाब का मालिक उस बच्चे को बुलाकर मछली को दाना देने को कहा और जैसे ही बच्चा दाना देने के लिए गया कि बिजली के करेंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गया इसके बाद पास में ही एक व्यक्ति अमेरिका यादव गुप्त बच्चा को छुड़ाने के लिए छुड़ाने के लिए गए कि उसके संपर्क में आने से उनकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया था। वही इस घटना की जानकारी पर अतरी विधानसभा क्षेत्र के हम पार्टी के विधायक रोमित कुमार इस मामले को गंभीरता से लेकर पोस्टमार्टम कराने सहित मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ दिलाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही मृतकों को न्याय दिलाने का भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।इसी कड़ी में स्थानीय विधायक रोमित कुमार मृतकों के घर पहुंच कर सरकार के तरफ से मिलने वाली पारिवारिक लाभ को दिलाया। 
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#gaya 
#GayaPolice 
#AtriVidhansabha 
#biharpolties 
#BiharNews 
Romit Kumar 
Jitan Ram Manjhi 
District Administration, GAYA

करंट लगने से एक बच्चा और एक युवक की हुई थी मृत्यु, अतरी विधायक रोमित कुमार ने मृतकों के घर पहुंच कर पारिवारिक लाभ का चेक दिया, हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया गया जिले के अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड अंतर्गत निमथु गांव में बिजली के करंट प्रबाहित तार की चपेट में आने से स्कूल जा रहे एक बच्चे एवं एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी,यह पूरा मामला यह है कि निमथु गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा गांव के आसपास तालाब में मछली पालन किया जा रहा था,इसी क्रम में मछली पालन करने के उपरांत उक्त व्यक्ति के द्वारा तालाब के किनारे चारो तरफ से लोहे का नंगा तार को लगाकर बिजली के करंट से जोड़ दिया गया था ताकि कोई मछली का चोरी न कर सके। इस बीच बीते दिन गांव के ही एक बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था तभी तालाब का मालिक उस बच्चे को बुलाकर मछली को दाना देने को कहा और जैसे ही बच्चा दाना देने के लिए गया कि बिजली के करेंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गया इसके बाद पास में ही एक व्यक्ति अमेरिका यादव गुप्त बच्चा को छुड़ाने के लिए छुड़ाने के लिए गए कि उसके संपर्क में आने से उनकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया था। वही इस घटना की जानकारी पर अतरी विधानसभा क्षेत्र के हम पार्टी के विधायक रोमित कुमार इस मामले को गंभीरता से लेकर पोस्टमार्टम कराने सहित मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ दिलाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही मृतकों को न्याय दिलाने का भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।इसी कड़ी में स्थानीय विधायक रोमित कुमार मृतकों के घर पहुंच कर सरकार के तरफ से मिलने वाली पारिवारिक लाभ को दिलाया। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #GayaPolice #AtriVidhansabha #biharpolties #BiharNews Romit Kumar Jitan Ram Manjhi District Administration, GAYA

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 19, 2026

सरकारी परवाना की जमीन पर दबंगों का कब्जा! बोधगया में महादलित परिवारों का फूटा गुस्सा, बोले– 'रहने नहीं देते, जान से मारने की देते हैं धमकी'

गया: गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत अमर बीघा गांव में बिहार सरकार द्वारा महादलित परिवारों को आवंटित परवाना की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शनिवार को दर्जनों महादलित परिवारों, विशेषकर महिलाओं ने गांव के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने, मकान नहीं बनने देने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि सरकार से मिली जमीन के सभी वैध कागजात और रसीद उनके पास मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने ही भूखंड पर रहने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने गांव के अरुण राय, सुरेंद्र राय, अशोक राय, मुकेश राय, कृष्णा राय और श्रीराम राय पर आरोप लगाया कि वे सरकारी परवाना की जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास कर रहे हैं। महादलित समाज के कारू मांझी, देवनाथ मांझी, रुकीनिया देवी, चिंता देवी समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। उनका आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के लोग हथियार दिखाकर गांव छोड़ने की धमकी देते हैं, जिसके कारण पूरा परिवार भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर है।

पीड़ित कारू मांझी ने बताया कि सरकार ने उन्हें रहने के लिए करीब एक परवाना की जमीन आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित सभी सरकारी दस्तावेज और रसीद उनके पास हैं, लेकिन जब भी वे उस जमीन पर मकान बनाने की कोशिश करते हैं, आरोपित लोग पहुंचकर काम रुकवा देते हैं और वहां से चले जाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर वे अपने परिवार के साथ कहां रहें, यह समझ में नहीं आ रहा है।

महिला चिंता देवी ने बताया कि गांव में दबंगों के डर से उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मारपीट और धमकी देकर प्रताड़ित किया जाता है। इतना ही नहीं, गांव में दूसरों के खेतों में मजदूरी या खेती का काम भी नहीं करने दिया जाता, जिससे परिवार की आमदनी का साधन भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने रहने और खाने दोनों का संकट खड़ा हो गया है।

गांव के रहने वाले दर्जनो महिला पुरुष ने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश राय स्वयं को अधिवक्ता बताते हैं, लेकिन वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जा कराने और उसे बेचने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस संबंध में आरोपित पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। 

पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी लिखित रूप से सौंप दी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा आवंटित परवाना की जमीन पर उनका कब्जा दिलाया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सरकारी जमीन को कोई कब्जा कर नहीं सकता, उचित कार्रवाई होगी: बोधगया सीओ 

उधर, इस मामले में बोधगया के अंचल अधिकारी (सीओ) ने कहा कि अभी तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा कर उसे बेच नहीं सकता। जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब यह मामला प्रशासन की कार्रवाई पर टिका हुआ है।
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaPolice 
#gaya 
#स्कूल 
#GayaNews 
#biharpolties 
#bodhgayabihar 
#बोधगया

सरकारी परवाना की जमीन पर दबंगों का कब्जा! बोधगया में महादलित परिवारों का फूटा गुस्सा, बोले– 'रहने नहीं देते, जान से मारने की देते हैं धमकी' गया: गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत अमर बीघा गांव में बिहार सरकार द्वारा महादलित परिवारों को आवंटित परवाना की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शनिवार को दर्जनों महादलित परिवारों, विशेषकर महिलाओं ने गांव के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने, मकान नहीं बनने देने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि सरकार से मिली जमीन के सभी वैध कागजात और रसीद उनके पास मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने ही भूखंड पर रहने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने गांव के अरुण राय, सुरेंद्र राय, अशोक राय, मुकेश राय, कृष्णा राय और श्रीराम राय पर आरोप लगाया कि वे सरकारी परवाना की जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास कर रहे हैं। महादलित समाज के कारू मांझी, देवनाथ मांझी, रुकीनिया देवी, चिंता देवी समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। उनका आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के लोग हथियार दिखाकर गांव छोड़ने की धमकी देते हैं, जिसके कारण पूरा परिवार भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर है। पीड़ित कारू मांझी ने बताया कि सरकार ने उन्हें रहने के लिए करीब एक परवाना की जमीन आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित सभी सरकारी दस्तावेज और रसीद उनके पास हैं, लेकिन जब भी वे उस जमीन पर मकान बनाने की कोशिश करते हैं, आरोपित लोग पहुंचकर काम रुकवा देते हैं और वहां से चले जाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर वे अपने परिवार के साथ कहां रहें, यह समझ में नहीं आ रहा है। महिला चिंता देवी ने बताया कि गांव में दबंगों के डर से उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मारपीट और धमकी देकर प्रताड़ित किया जाता है। इतना ही नहीं, गांव में दूसरों के खेतों में मजदूरी या खेती का काम भी नहीं करने दिया जाता, जिससे परिवार की आमदनी का साधन भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने रहने और खाने दोनों का संकट खड़ा हो गया है। गांव के रहने वाले दर्जनो महिला पुरुष ने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश राय स्वयं को अधिवक्ता बताते हैं, लेकिन वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जा कराने और उसे बेचने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस संबंध में आरोपित पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी लिखित रूप से सौंप दी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा आवंटित परवाना की जमीन पर उनका कब्जा दिलाया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सरकारी जमीन को कोई कब्जा कर नहीं सकता, उचित कार्रवाई होगी: बोधगया सीओ उधर, इस मामले में बोधगया के अंचल अधिकारी (सीओ) ने कहा कि अभी तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा कर उसे बेच नहीं सकता। जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अब यह मामला प्रशासन की कार्रवाई पर टिका हुआ है। #gayadastak #गयाजी #GayaPolice #gaya #स्कूल #GayaNews #biharpolties #bodhgayabihar #बोधगया

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 18, 2026