गयाजी में लॉन्च हुई नई हुंडई बेयॉन, 9.99 लाख रुपये से शुरू कीमत; ग्राहकों को मिलेंगे 1 लाख तक के फायदे
गयाजी के ऑटोमोबाइल बाजार में नई हुंडई बेयॉन की धमाकेदार एंट्री हुई। मंगलवार को गया-डोभी रोड के बोधगया में अधिकृत हुंडई डीलर लुंबिनी हुंडई के शोरूम में नई कार का भव्य अनावरण किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीटीओ अजय कुमार एवं एमवीआई पंकज कुमार ने किया। इस अवसर पर लुंबिनी हुंडई के सीईओ बीजी मंडल, जीएम सर्विस ऋषभ द्विवेदी, जीएम सेल्स प्रणय गांगुली, फाइनेंस पार्टनर्स और कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। नई हुंडई बेयॉन आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल-2 प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। छह आकर्षक कलर शेड्स में उपलब्ध इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से 18.15 लाख रुपये तक है। लॉन्च के मौके पर ग्राहकों को एक लाख रुपये तक के विशेष लाभ दिए जा रहे हैं। इसमें दो वर्ष की अतिरिक्त वाहन वारंटी और दो वर्ष का निशुल्क 'शील्ड ऑफ ट्रस्ट' शामिल है। इसके अलावा कंपनी एक करोड़ रुपये का बेयॉन टेस्ट ड्राइव कॉन्टेस्ट भी चला रही है। इसके तहत प्रतिदिन 50 ग्राहकों को पांच-पांच हजार रुपये के अमेजन गिफ्ट वाउचर जीतने का अवसर मिलेगा।
वहीं, लुंबिनी हुंडई की ओर से 24 नवंबर से 8 दिसंबर तक विशेष सर्विस कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक्सटेंडेड वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। प्रबंधन ने गयाजी और आसपास के ग्राहकों को शोरूम पहुंचकर नई कार की टेस्ट ड्राइव लेने और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है।
#gayadastak
#bodhagaya
#GayaPolice
#gayabihar
#हुंडई
#hyundaicars
#gayaji
#बोधगया
#गयाजी
#cardealer