🌹 खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह बरसे फूल🌹
कोंच। बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। डोले में विराजमान बाबा श्याम की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। हाथों में लाल-पीले निशान लेकर सैकड़ों भक्त जयकारे लगाते हुए डीजे और बैंड की धुन पर झूमते-गाते निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जलपान और भंडारे की व्यवस्था भी रही। जयप्रकाश नगर स्थित मुरली मनोहर मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसआरपी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
🙏 बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा कोंच, भक्ति में झूमे श्रद्धालु।🙏
📍 कोंच की आवाज | आपकी आवाज, आपके शहर की खबर🌹
#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #jalaunnews
Konch, Jalaun | Nov 18, 2026