पचीपुरी स्कूल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
टैबलेट-इनवर्टर समेत तीन स्टार्टर बरामद, चोरी में इस्तेमाल औजार भी मिले
कोंच। कोतवाली पुलिस ने ग्राम पचीपुरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन अक्टूबर को हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक सैमसंग टैबलेट, इनवर्टर और तीन स्टार्टर बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल दो पेचकस, हथौड़ी, प्लास और 920 रुपये नकद भी मिले हैं।
पुलिस ने बुधवार को जुझारपुरा से कूड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास से निहाल उर्फ टिकले (20) और पिंटू (25) निवासी पचीपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर गांव के एक खंडहर कमरे से चोरी का सामान बरामद हुआ। बरामद तीनों स्टार्टर किसानों के खेतों से चोरी किए गए थे।कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिंटू के खिलाफ वर्ष 2022 में भी छेड़छाड़, गाली-गलौज, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मु�
Konch, Jalaun | Nov 18, 2026