Public App Logo
Profile Picture

rahul rathore

@rahulrathore506
408Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
सीजेपी के आंदोलन में जाने से रोका सपाइयों को, डिटेन किया पुलिस ने

कोंच। देश के विभिन्न राज्यों की मतदाता सूची में एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम कथित तौर काटने/जोड़ने और वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर कॉकरोच जनता पार्टी सहित समूचा विपक्ष पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है। पूरे मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर शनिवार को बड़े स्तर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए शासन के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह से सजग नजर आया। पुलिस प्रशासन द्वारा सपा नेताओं को उनके घरों में नजरबंद रखा गया।
शुक्रवार की शाम को ही सपा नगर अध्यक्ष/सभासद अमित यादव व सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा को कोतवाली में बैठा लिया गया था ताकि ये नेता नई दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने न जा पाएं। देर शाम इन नेताओं को कोतवाली से तो जाने दिया गया लेकिन इनके घर पहुंचते ही पुलिस भी पहुंच गई। छात्रसभा जिलाध्यक्ष के घर पर शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की शाम तक दो कांस्टेबल डटे रहे। सपा नगर अध्यक्ष एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वोट चोरी के इस खेल में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ प्रधानमंत्री की भी मिलीभगत है। इनके इस्तीफे को लेकर देश में चल रहा आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक इस्तीफा नहीं हो जाता। उन्होंने कहा, मौजूदा शासन सत्ता लोकतंत्र में व्यक्ति की आवाज को कुचलकर तानाशाही रवैया दिखा रही है जिसका डटकर मुकाबला किया जाएगा।
जांच में अनियमितता मिलने पर खाद की दुकान सीज की अधिकारियों ने

किसानों द्वारा जिलाधिकारी से की गई ओवररेटिंग की शिकायत पर हुई छापामार कार्रवाई

कोंच। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी समीर के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को अधिकारियों ने कस्बे में खाद की एक प्राइवेट दुकान पर छापा मारकर अभिलेख जांचें। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उक्त दुकान अधिकारियों के निर्देश पर सीज कर दी गई है। एसडीएम ने कहा है कि किसानों को फसल बुआई के लिए सुगमता के साथ खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे में गल्ला मंडी गेट के सामने जय बालाजी इंटरप्राइजेज नामक खाद की एक प्राइवेट दुकान पर शनिवार को एसडीएम अभिनव कुमार ने सीओ परमेश्वर प्रसाद व कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह के साथ छापा मारा। अधिकारियों ने दुकान में उपलब्ध खाद का स्टॉक व अभिलेख जांचें तो अनियमितता सामने आई। दुकान में उपलब्ध खाद और बिक्री में गड़बड़ी सामने आने पर अधिकारियों के निर्देश पर दुकान सीज कर दी गई। पूरे मामले में एसडीएम का कहना है कि किसानों द्वारा खाद वितरण में गड़बड़ी और ओवर रेटिंग की शिकायत की गई थी जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की गई है। जांच में स्टॉक रजिस्टर में अनियमितता पाए जाने पर दुकान सीज की गई है। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित सदर लेखपाल दिग्विजय मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी प्राइवेट दुकानदारों को ओवररेटिंग नहीं करने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामलीला समिति ने लगाए ईओ पर गंभीर आरोप

कोंच। रामलीला समिति ने भी ईओ नगरपालिका मोनिका उमराव पर रामलीला आयोजन से जुड़ीं समस्याओं की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
रामलीला समिति द्वारा शनिवार को रामलीला भवन पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समिति के मंत्री शैलेष सोनी ने कहा कि ईओ नगरपालिका को रामलीला आयोजन से जुड़ीं समस्याएं कई बार लिखित और मौखिक रूप से बताईं गईं लेकिन उनके उपेक्षा भरे रवैए के चलते समस्याएं आज भी जस की तस पड़ीं हैं जिनके चलते इस विश्व विख्यात रामलीला के मेले प्रभावित होने का भी अंदेशा है। उन्होंने बताया, सभी समस्याओं को लेकर समिति ने सभी उच्चाधिकारियों के अलावा शासन को भी अवगत कराया है कि अगर रामलीला के कार्यक्रमों में कोई व्यवधान आता है तो उस आयोजन को वहीं रोक दिया जाएगा।
गोवंश से टकराई बाइक, घायल हुए सवार की उपचार के दौरान मौत

कोंच। कस्बे में नदीगांव रोड स्थित ग्रीन गार्डन के पास शुक्रवार की रात करीब 9 बजे सड़क पर आवारा गोवंश से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरीप्रकाश पटेल (43) पुत्र सुरेश पटेल निवासी ग्राम बरोदा कलां थाना कैलिया कस्बे में संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का स्कूली वाहन चलाता था। शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव से कोंच आया हुआ था। रात्रि के समय वह वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नदीगांव रोड पर ग्रीन गार्डन के समीप पहुंची, अचानक एक आवारा गोवंश बीच सड़क पर आ गया। युवक बाइक की रफ्तार थाम पाता, इससे पहले ही उसकी बाइक की गोवंश से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आनन-फानन उसे सीएचसी कोंच पहुंचाया। जहां से रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख परिजन उपचार के लिए उसे ग्वालियर ले गए जहां उपचार के दौरान एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के 20 वर्षीय बेटी और 18 वर्षीय बेटा है।
खाद वितरण व्यवस्था से नाइत्तेफाकी जताते हुए किसानों का हंगामा 

कोंच।  बुआई का सीजन सिर पर देख किसान खाद की जुगत में है लेकिन वितरण व्यवस्था की खामियों ने उसे परेशान करके रख दिया है। शनिवार को खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को डीएपी खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान गल्ला मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र के खाद वितरण स्थल आरएफसी गोदाम पहुंचे थे। वहां किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा काटा। किसानों के मुताबिक, खाद वितरण के लिए आपसी सहमति से सूची तैयार की गई थी लेकिन सूची के अनुसार वितरण नहीं किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाबुझा कर शांत किया।
Video 8
कोंच में मातारानी का भव्य आगमन, आतिशबाजी से गूंजा माहौल

कोंच। नवरात्रि से पहले कोंच में मातारानी का भव्य आगमन हुआ और आतिशबाजी से नगर गूंज उड़ा। कस्बे के गौखले नगर स्थित ब्राह्मण महासभा पर सजे पंडाल में विराजमान होने पहुंचीं मां वैष्णो देवी की झांसी से आई प्रतिमा का भक्तों ने आतिशबाजी और डीजे की धुनों के बीच जोरदार स्वागत किया। इस दौरान देवी भक्त जमकर थिरके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
174वें रामलीला महोत्सव में खिलौने वाले की सुंदर प्रस्तुति ने मोहा मन<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
Video 11
एक और सभासद से ठनी ईओ की, तानाशाही रवैये का आरोप

जलभराव और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर डीएम से शिकायत, कई बार बताने पर भी सुनवाई नहीं होने का आरोप

कोंच। नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव की कार्यशैली को लेकर एक और विवाद सामने आया है। जवाहर नगर की महिला सभासद नंदिनी बादाम कुशवाहा ने शुक्रवार को डीएम समीर को शिकायती पत्र देकर ईओ पर तानाशाही रवैया अपनाने और जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

सभासद ने बताया कि वार्ड में जलभराव और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने ईओ पर सभासदों और नागरिकों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास, मंडलायुक्त झांसी और निदेशक स्थानीय निकाय को भी भेजी गई है।<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
आतिशबाजी की दुकानों और घरों पर छापेमारी, लाइसेंसधारकों के यहां जांच में नहीं मिला अवैध भंडारण

कोंच। दीपावली से पहले आतिशबाजी के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बुधवार की सुबह नगर में आतिशबाजी विक्रेताओं की दुकानों और घरों की जांच की। एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भंडारण से जुड़े नियमों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जांच के दौरान कहीं भी आतिशबाजी का अवैध भंडारण नहीं मिला। टीम ने दुकानों और घरों में यह जांच की कि कहीं तय मानकों का उल्लंघन कर आतिशबाजी या अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। जांच के बाद लाइसेंसधारकों को नियमों का पालन करने और बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री का भंडारण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।एसडीएम अभिनव कुमार ने बताया कि आतिशबाजी के भंडारण के लिए नौ लाइसेंस हैं। इनमें तीन लाइसेंस आतिशबाजी निर्माण के लिए हैं, लेकिन जांच में कहीं भी आतिशबाजी निर्माण होता नहीं पाया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दीपावली पर अवैध आतिशबाजी के भंडारण से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Video 20
Video 21
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
चारों भाइयों के प्राकट्य के साथ कोंच की रामलीला के 174वें महोत्सव का आगाज

रामलीला भवन में हवन-पूजन के बीच हुआ प्रभु राम का प्राकट्य, दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोंच। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 174वें महोत्सव का सोमवार को धार्मिक उल्लास के बीच शानदार आगाज हुआ। दोपहर में मानिक चौक स्थित रामलीला भवन में धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु राम का उनके अनुजों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ सजीव श्रीविग्रहों के रूप में प्राकट्य हुआ। चारों भाइयों के प्राकट्य के दर्शन के लिए रामलीला भवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान रामलीला भवन परिसर घंटे-घड़ियालों की ध्वनि और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। प्राकट्य के बाद श्रद्धालुओं ने चारों भाइयों की आरती उतारी और प्रभु के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौ nis:value=जालौ nis:enabled=true nis:link/>
Video 24