किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं अधिकारी: जादौन
मूलभूत सुविधाओं पर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए भाकियू ने तहसील में दिया धरना
कोंच। सिंचाई, बिजली, बर्बाद फसलों के मुआवजे और अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। किसानों ने कहा, संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अध्यक्षता, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ सिमिरिया के विशिष्ट आतिथ्य में भाकियू ने धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारी कतई गंभीर नहीं है और समस्याएं किसानों की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने, समय पर नहरें चालू नहीं होने, खराब नलकूपों की मरम्मत नहीं होने से किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट है। बिजली संबंधी समस्याओं को भी नहीं सुना जाना किसानों के लिए कोढ़ में खाज जैसी स्थिति उत्पन्न कर रही है। अन्ना पशुओं की समस्या भी बहुत गंभीर है। कागजों में जिन गोशालाओं को दूसरे गांवों में मर्ज करने की बात कही जा रही है उनके मवेशी खेतों में आवारागर्दी कर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, इन मवेशियों को दो महीने के लिए ही सही, गोशालाओं में संरक्षित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को खरीफ फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है उनके खातों में तत्काल मुआवजा राशि भेजी जाए। अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर उन्होंने कहा, जिले में 13 हजार किसानों के नुकसान का जो आंकड़ा दिया जा रहा है उससे वह कतई संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि अकेले कोंच तहसील में ही 13 हजार से अधिक किसानों का नुकसान हुआ है। यही स्थिति पूरे जिले की रही है, हर खेत में पानी बरसा है और हर किसान का नुकसान हुआ है। जब मुख्यमंत्री ने बड़ा दिल करते हुए किसानों के नुकसान की भरपाई की बात कही है तो प्रशासन क्यों गांठें लगा रहा है, क्या अधिकारियों को अपने खाते से पैसा देना है। उन्होंने कहा कि कायदे से सर्वे कराया जाए और किसानों की भरपूर मदद की जाए। धरने में मौजूद अन्य किसानों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं पटल पर रखीं और उनके समाधान की मांग की। बाद में धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों एसडीएम अनीता देवी, एसडीओ बिजली धर्मेंद्र कुमार और नहर विभाग के अभियंता के समक्ष सारी समस्याएं रखीं गई और
Konch, Jalaun | Nov 17, 2026