कोंच में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा, बरसे फूल
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, सिर पर भागवत महापुराण रखकर शामिल हुए परीक्षित कैलाश मिश्रा व उनकी पत्नी मुन्नी मिश्रा, रामकुंड कॉलोनी में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
कोंच। नगर की रामकुंड कॉलोनी में 17 से 23 नवंबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
नगर के गल्ला व्यवसायी कैलाश मिश्रा के संयोजन में आयोजित कथा में कथावाचक धर्माचार्य राघवेंद्र मिश्रा एवं दीदी अंजनेश्वर मिश्रा के सानिध्य में यात्रा निकाली गई। कथा परीक्षित कैलाश मिश्रा और उनकी पत्नी मुन्नी देवी सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण रखकर शामिल हुए। कथावाचकों ने भागवत कथा को जीवन को पवित्र और सार्थक बनाने का माध्यम बताते हुए �
Konch, Jalaun | Nov 17, 2026