विधि-व्यवस्था को लेकर जिले में चला सघन जांच अभियान
जहानाबाद : विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजनों की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों और रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम ने विशेष निगरानी रखी।
अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों की सघन जांच की गई। पुलिस बल को लगातार गश्ती करने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित गश्ती और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।