रंगरा चौक: कलबलिया धार में मिला करीब 40 वर्षीय युवक का शव, पहचान नहीं
रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा स्थित कलबलिया धार में गुरुवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पानी में काफी देर रहने के कारण शव फूल गया है, जिससे तत्काल पहचान नहीं हो सकी। रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार