उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा; सुबह 6 बजे रामानुज कोट और छत्री चौक चौड़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने के लिए नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सुबह 6 बजे अधिकारियों के साथ प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने 18 मीटर चौड़े रामानुज कोट से दानीगेट मार्ग पर 1600 एमएम स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का काम 10 दिसंबर तक पूर्ण करने, पोल शिफ्टिंग और 250 मीटर नाली निर्माण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छत्री चौक से तेलीवाड़ा मार्ग पर बाधक संरचनाओं व मलबे को शीघ्र हटाकर 200 मीटर नाली निर्माण प्रारंभ करने तथा सुरक्षा गार्ड व बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #AbhilashMishra #UjjainMunicipalCorporation #mpnews