उज्जैन: मीना बाजार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, ₹80,200 का लैपटॉप व डायग्नोस्टिक स्कैनर बरामद
महाकाल थाना पुलिस ने 17 नवंबर की रात सफी की मस्जिद के सामने मीना बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में 20 वर्षीय आरोपी रिजवान पिता मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी गया 65 हजार रुपये कीमत का एचपी लैपटॉप, चार्जर और 15 हजार रुपये का वाहन जांच डायग्नोस्टिक स्कैनर सहित कुल 80,200 रुपये का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व चोरी के प्रकरण दर्ज हैं, जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
#UjjainNews #UjjainPolice #MahakalPolice #TheftCase #CrimeNews #MPNews