उज्जैन: नीलगंगा चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात के आरोप; कांग्रेस पार्षदों ने किया मौका निरीक्षण, नेता प्रतिपक्ष रवि राय बोले- अधिकारियों पर करेंगे कार्रवाई प्रस्तावित
नीलगंगा चौराहे पर जारी सड़क चौड़ीकरण कार्य में पक्षपात का आरोप लगाते हुए नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने स्थल निरीक्षण किया। पार्षदों का आरोप है कि भाजपा नगर मंत्री की भूमि बचाने के लिए प्रजापत समाज के करीब 25 भवनों और धर्मशाला से दोगुनी जमीन ली जा रही है, जबकि रहवासी पूर्व में ही 14 से 16 फीट जमीन दे चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक और अधिकारी मिलकर शहर भर में भाजपा नेताओं के निर्माण बचा रहे हैं और आम नागरिकों के मकान तोड़े जा रहे हैं, जिसके विरुद्ध तथ्य जुटाकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
#UjjainNews #RoadWidening #UjjainCongress #RaviRai #UjjainPolitics #mpnews