उज्जैन: कंठाल-गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे 'खड़े हनुमान मंदिर' की जांच करने पहुंची तकनीकी टीम, चारों तरफ बैरिकेडिंग कर परखी जमीन की मजबूती
कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा और जांच कार्य के चलते कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। टीम ने मंदिर को केंद्र में रखकर इसके 100 मीटर के दायरे में आधुनिक मशीनों के माध्यम से जमीन की मजबूती का परीक्षण किया, हालांकि जांच टीम के किसी भी सदस्य ने मीडिया से चर्चा नहीं की। एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार हुई इस जांच ने शहर में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
#UjjainNews #RoadWidening #KhadeHanuman #UjjainAdministration #mpnews