उज्जैन: महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर रास्ता बंद होने से नाराज 25 कॉलोनियों के रहवासी 10 दिन बाद फिर पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया के निवास, दी चक्काजाम की चेतावनी
उज्जैन-इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर निर्माण के कारण रास्ता बंद होने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर 25 कॉलोनियों के रहवासी 10 दिन बाद पुनः सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पहुंचे और पुरानी आवागमन व्यवस्था बहाल करने या ट्रैफिक सिग्नल के साथ सुरक्षित कट बनाने की मांग उठाई। रहवासियों का कहना है कि रास्ता बंद होने से नानाखेड़ा जाने के लिए उन्हें शांति पैलेस चौराहे से करीब दो किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, वहीं कॉलोनियों में स्कूल बसें नहीं आ पाने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रहवासियों ने डी-मार्ट चौराहे पर कट व रोटरी तथा इंजीनियरिंग कॉलेज अंडरपास पर भी सुगम रास्ता बनाने की मांग रखी। मामले में सांसद अनिल फिरोजिया ने आश्वस्त किया कि सोमवार को एमपीआरडीसी (MPRDC) के अधिकारी दो-तीन वैकल्पिक प्लान लेकर आएंगे और रहवासियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। वहीं, रहवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रस्तुत किया जाने वाला प्लान संतोषजनक नहीं रहा, तो वे चरणबद्ध आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे।
#UjjainNews #AnilFirojiya #TrafficIssue #UjjainIndoreRoad #MPRDC MPNews