उज्जैन: वैकुंठ चतुर्दशी पर 'हरि' से हुई 'हर' की भेंट, रजत पालकी में सवार होकर बाबा महाकाल ने गोपाल मंदिर पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश को सौंपा सृष्टि का कार्यभार
वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर 22 नवंबर की रात्रि 11 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से 'हरिहर भेंट' की पारंपरिक सवारी निकाली गई, जिसमें बाबा महाकाल श्री मनमहेश के स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर गोपाल मंदिर पहुंचे। शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न हुए पूजन के दौरान बाबा महाकाल ने भगवान श्री गोपाल जी को बिल्वपत्र की माला और भगवान गोपाल ने बाबा महाकाल को तुलसी की माला अर्पित कर चातुर्मास उपरांत सृष्टि का कार्यभार ग्रहण किया। इस नयनाभिराम मिलन के साक्षी बनने हजारों श्रद्धालु उमड़े, वहीं सवारी के साथ कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, एसपी प्रदीप शर्मा सहित पुजारीगण और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
#UjjainNews #HariharMilan #Mahakaleshwar #GopalMandir #VaikunthChaturdashi