उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान हुआ श्री हरि विष्णु का विशेष पूजन व आरती, वैकुंठ चतुर्दशी पर निभाई गई सृष्टि सत्ता हस्तांतरण की परंपरा
श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्मारती के दौरान वैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व पर बाबा महाकाल के साथ-साथ भगवान श्री हरि विष्णु जी का भी विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक श्री हरि के विश्राम काल में पृथ्वी लोक की सत्ता भगवान महादेव संभालते हैं, जिसे वैकुंठ चतुर्दशी (हरि-हर भेंट) के दिन भगवान शिव पुनः श्री विष्णु को सौंपकर कैलाश पर्वत पर तपस्या के लिए लौट जाते हैं।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #BhasmaAarti #VaikunthChaturdashi #HariharMilan #UjjainCulture