ABRSM ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 'नशा मुक्त विद्यालय ,नशा मुक्त राजस्थान' अभियान की शुरुआत
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान(विद्यालय शिक्षा) शाहपुरा की ओर से 10 अक्टूबर शनिवार को प्रदेश के सभी विद्यालयों में 'नशा मुक्त विद्यालय ,नशा मुक्त राजस्थान 'अभियान चलाया गया।
जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों ,अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहां की जिले के पांच खंडो के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ,शिक्षको व अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी शिक्षकों ने इस सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों अभिभावकों ने शपथ ली की हम नशीले पदार्थ का सेवन, खरीद, बिक्री या दूसरों को उपलब्ध कराने का समर्थन नहीं करेंगे। नशा हमारे स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है।
अजमेर संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने संगठन का उद्देश्य नशा मुक्त विद्यालय नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण करना है। विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार व सामाजिक चेतना का भी केंद्र है।