लंदन में पूज्य अखंड स्वामी जी की MNBOR के एम.डी. धर्मेंद्र पाठक एवं डॉ. वंदना पाठक से शिष्टाचार भेंट
आध्यात्मिक विचारों एवं सामाजिक सरोकारों पर हुई सार्थक चर्चा
लंदन/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल स्वामिनारायण संप्रदाय के पूज्य अखंड स्वामी जी ने अपने लंदन प्रवास के दौरान मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (MNBOR) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एम.डी.) श्री धर्मेंद्र पाठक एवं डॉ. वंदना पाठक से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर तीनों के बीच आध्यात्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों एवं मानव सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस विशेष मुलाकात पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के इंडिया सीईओ श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूज्य अखंड स्वामी जी के लंदन प्रवास एवं आध्यात्मिक यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह शिष्टाचार भेंट आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता के प्रति आपसी सम्मान एवं सद्भाव का सुंदर प्रतीक रही।
Bhilwara, Bhilwara | Nov 24, 2026