गांवो में कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया, बनास नदी में किया महिलाओं ने दीपदान
आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे सहित क्षेत्र के होलीरडा,गेगाकाखेडा, गेतापारोली,दोवनी, चांदगढ़, जीवा का खेड़ा, श्री पुरा, थंला, रानीखेड़ा, नाहरगढ़,अडसीपुरा, इदोकडा की झुंपडिया, रघुनाथपुरा,बडलियास, बंरूदनी , सिंगोली चारभुजा गांवो में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन महिलाओं ने व्रत उपवास किया, कहानियां सुनी तथा बनास नदी में दीपदान किया। बनास नदी किनारे स्थित शिव मंदिर के महंत रामसनेही दास जी महाराज ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर भगवान शिव की शाम को विशेष आरती हुई तथा प्रसाद चढ़ाया और वितरित किया। गांव से बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष व छोटे-छोटे बच्चों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम पर जाकर कार्तिक पूर्णिमा पर्व का महा स्नान किया।