संगीतमय सुंदरकांड पाठ से गूंजा लक्ष्मीनाथ मंदिर, भगवान को अर्पित किया छप्पन भोग
गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
आकोला (रमेश चंद्र डाड)। बरुंदनी में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में भजन संध्या एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश ओझा ने गणेश वंदना के साथ किया। उन्होंने 'संग वीर हनुमान देव सारा आवो, रिद्धि-सिद्धि देव साथ में आवो, सालासर वाला हरियो, विघ्न सब दूर करो' भजन की प्रस्तुति देकर भक्तिमय माहौल बना दिया। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन में कालूलाल सुथार, किशन सुथार, हरिओम सुथार, अनिल आशावा, राधाकृष्ण लखारा, गोविंद पालीवाल, गोपाल सुथार, गणेश सारस्वत, लोकश सेन, भंवर अहीर, दुर्गालाल गट्टाणी, राधाकृष्ण प्रजापत एवं मनभर कुम्हार सहित श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मीनाथ भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पुजारी महावीर पाराशर के सान्निध्य में विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति संगीत और भगवान के जयकारों से गूंज उठा।