जयसिंहनगर: नगर के तहसील कार्यालय में जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
नगर के तहसील कार्यालय जयसिंहनगर में गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सरपंच संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि अनटाइड व्यवस्था करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार टाइड को प्रस्ताव भेजें। सरपंचों के मानदेय के रूप में दी जा रही राशि को बढ़ाया जाए।