जयसिंहनगर: बैरिहा में महिला के साथ मारपीट करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिहा में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सोमवार की शाम 4 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बैरिहा निवासी फरयादिया रामकली गुप्ता ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ रामशरीले गुप्ता व तीन अन्य व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौज देकर मारपीट किया गया है।