जयसिंहनगर: मुदारिया टोला से एक गिरफ्तारी वारंटी को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने की पुलिस ने कई वर्षों से फरार गिरफ्तारी वारेंटी को मंगलवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र के फरार वारेंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुदारिया टोला से फरार गिरफ्तारी वारेंटी जनकलाल महरा को गिरफ्तार किया गया है।