जयसिंहनगर: कुदरी में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक के घायल होने का मामला बुधवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि डायल हेन्ड्रेड को सूचना प्राप्त हुई कि कुदरी में दो युवक बाइक से गिरकर घायल हो गयें है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।