जयसिंहनगर: बनचाचर में नाबालिक किशोरी के गुम होने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनचाचर में नाबालिक किशोरी के गुम होने का मामला बुधवार की रात 8 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि बनचाचर निवासी फरयादी नाबालिक किशोरी के परिजनों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी नाबालिक किशोरी घर से बिन बताएं कहीं चली गई है एवं उसकी पता तलाश रिश्तेदारों में कई गई है।