जयसिंहनगर: महुआ छपरा टोला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ छपरा टोला से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार की दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया है कि थाना क्षेत्र की पीड़िता फरयादिया ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया था कि उसके साथ तीरथ सिंह गोंड ने दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।