पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में अंचल प्रशासन ने जनता दरबार लगाया, भूमि संबंधी मामलों की हुई सुनवाई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर दो बजे जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान भूमि संबंधी आधा दर्जन मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें दो मामलौं का निष्पादन किया गया। वहीं शेष मामलों में सभी पक्षों को सुनवाई हेतु अगली तिथि को बुलाया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी शेषनाथ सिंह, एसआई चंद्रलोक कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।