पचरुखी: रौजा गौर गांव में छापेमारी: पुलिस ने 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की, एक गिरफ्तार
सिवान जिले के जी०बी० नगर तरवारा थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव में विशेष छापेमारी के क्रम में करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित् महुआ पास विनष्ट किया गया। शनिवार की दोपहर एक बजे हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 70 लीटर चुलाई देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।